
कोंच-उरई । शांति व्यवस्था में सामुदायिक भागीदारी की अवधारणा पर बल देने के इरादे को मूर्त रूप देने के लिए जिले के नए कप्तान अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने पहली बार इस कस्बे में पहुँचने के बाद पहला काम संभ्रांत स्थानीय लोगों से मजबूत संपर्क बनाने की पहल बतौर किया ।
यहां कोतवाली में नागरिकों से एक एक करके परिचय प्राप्त करने के बाद पुलिस कप्तान अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पुलिस का काम लोगों को कानून का पालन कराना है, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण यह है कि पहले पुलिस खुद कानून का पालन करे इसके बाद ही वह आम जनता से कानून का पालन करा सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस बारे में जागरूक होने की आवश्यकता है कि वह ऐसा कोई कार्य न करे जिससे कानून का उल्लंघन होता हो। उन्होंने कहा कि पुलिस भी समाज का ही एक अंग है, इसमें भी गलत लोग हो सकते हैं लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि समूचा पुलिस डिपार्टमेंट ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया जाये। जो गलत है उसे दंड जरूर मिलेगा फिर भले ही वह पुलिस बाला ही क्यों न हो। इस बीच जनता की ओर से कुछ सवाल उठाये गये और कुछ सुझाव भी दिये गये जिन पर अमल करने का भरोसा कप्तान की ओर से दिया गया। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुनीलकांत तिवारी ने पशु तस्करी का मामला उठाया, तो सपा नेता सरनाम सिंह यादव ने पशुओं की बैध खरीद फरोख्त करने बाले व्यापारियों की समस्या उठाई। कई लोगों ने नगर में बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था और तिपहिया वाहनों के बेतरतीब परिचालन को सुधारने की जरूरत बताई, ट्रैफिक पुलिस की भी मांग उठाई। इस पर कप्तान ने कोतवाल सत्यदेव सिंह को निर्देश दिये कि ऑटो बालों की बैठक बुला कर उन्हें गाइड लाइन थमायें और रूट भी निर्धारित करें। इस दौरान शाह आसिफ अली, विज्ञान विशारद सीरौठिया, विनोद अग्निहोत्री, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सुनीलकांत तिवारी, सरनामसिंह यादव, कढोरेलाल यादव, अमित उपाध्याय, जगदीश अग्रवाल, नरेश वर्मा, अखिलेश बबेले, गल्ला व्यापारी समिति के अध्यक्ष अजय गोयल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।







Leave a comment