जालौन   -उरई   । प्रदेश की योगी सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान दिलाने एवं विकास की किरणों समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश की सरकार काम काम कर रही है। बिजली का लाभ समाज के निचले व्यक्ति तक पहुंचे इस उद्देश्य से शिविर लगाकर पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क बिजली के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। यह बात सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने स्थानीय अभिनंदन गेस्ट हाउस में आयोजित बिजली विभाग के महाशिविर के दौरान उपस्थित व्यक्तियों के समक्ष कही।
बीपीएल परिवारों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए अभिनंदन गेस्ट हाउस में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा एवं अधिशाषी अभियंता तनवीर सिंह की उपस्थित में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 196 निर्धन परिवारों को निःशुल्क बिजली के कनेक्शन दिए गए।
इस दौरान सदर विधायक ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान दिलाने एवं विकास की किरणों समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश की सरकार काम कर रही है। बिजली का लाभ समाज के निचले व्यक्ति तक पहुंचे इस उद्देश्य से शिविर लगाकर पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क बिजली के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। बिजली चोरी रोकने एवं बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा कटिया के नाम पर हो रहे शोषण को रोकने के लिए बीपीएल परिवारों को योगी सरकार के द्वारा निःशुल्क बिजली कनेक्शन वितरित किए जा रहे हैं। इसका मिनिमम बिल 70 रुपये प्रतिमाह रखा गया है। जिससे निर्धन, बेसहारा व मजदूर भी बिजली का लाभ ले सकें। तो वहीं, अधिशाषी अभियंता ने कहा कि सरकार ने बिजली चोरी रोकने व गरीब लोगों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए यह योजना शुरू की है। सभी पात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ उठाऐं एवं अनावश्यक परेशानियों से बचें। शिविर के दौरान सदर विधायक ने निःशुल्क बिजली कनेक्शन का लाभ लेने वाले सभी कनेक्शन धारकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस दौरान 386 एलईडी बल्ब एवं 138 ट्यूबलाइटों की बिक्री भी की गई। इस मौके पर विद्युत उपखंड अधिकारी विकास सोनी, जेई राजेश शाक्य, रजत सहगल, बंटी बाथम, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक, लक्ष्मीकांत शाक्य, सतेंद्र खत्री, पुनीत मित्तल, ललित शुक्ला, पप्पू चौहान , हरेंद्र यादव, गुरूप्रसाद शर्मा, रविंद्र सिंह, उमाशंकर पांडेय, उपेंद्र गुर्जर, सरवर अली, रामू गुप्ता समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a comment