कोंच (जालौन)। स्थानीय चन्दकुआं बिजली पॉवर पर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए राज्य सरकार के विशेष अभियान में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विशेष महाकैम्प का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में बोलते हुये क्षेत्रीय सांसद भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आवाहन पर बिजली बिभाग द्वारा बीपीएल परिवारों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन देने का कार्य किया है वह सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा पहले बिजली का कनेक्शन लेना बेहद मंहगा था।लेकिन हमारी सरकार ने गरीबों के हित में ऐसी व्यवस्था कर दी है कि सरलता और सुगमता से गांव हो या शहर सबको विजली के कनेक्शन दिए जाएंगे। बर्ष 2019 तक कोई ऐसा घर नहीं बचेगा जहां बिजली का उजाला न हो। लेकिन लोगों की भी जिम्मेदारी है। कि वह बिजली की चोरी कतई न करें समय से बिजली के बिल का भी भुगतान करते रहें।माधोगढ़ के भा ज पा बिधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि पहले ऐसे 18 हजार गांव थे जहाँ बिजली नहीं पहुंची थी। अब 13 हजार से ऊपर गांव हमारी सरकार ने बिजली पहुँचाने का काम किया है। योगी सरकार बीआईपी संस्कृति खत्म हो गयी है। पूरे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के बिजली की व्यवस्था की गयी है और बिजली की आपूर्ति जहां जिला मुख्यालय पर 24 घंटे तहसील मुख्यालय में 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की गयी है।उन्होंने कहा कि 2018 में बिजली की की आपूर्ति 24 घंटे देने का काम हमारी सरकार करने जा रही है। इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों सांसद भानु प्रताप वर्मा, विधायक मूलचंद्र निरंजन,भाजपा नगराध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,भा ज पा नेता सुनील लोहिया, विधायक प्रतिनिधि सुनील शर्मा,अमित उपाध्याय,सुनील कान्त तिवारी,आदि का उपखंड अधिकारी कौशलेन्द्र सिंह,अवर अभियंता कोंच आलोक खरे,टीजीटू प्रभु दयाल कुशवाहा,वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार वर्मा,लिपिक राजीव गौतम,आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी कौशलेन्द्र सिंह ने बताया कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश पर इस महाकैम्प में ऐसे गरीब लोग कनेक्शन से वांक्षित थे सरकार ने गरीबों के हित में निःशुल्क बिजली कनेक्शन देने की योजना चलाई है।बीपीएल परिबारों से अपील है कि वह समय से पूर्व अपना पंजीकरण करा लें इस योजना का लाभ उठायें। उन्होंने यह भी बताया कि सुगम संयोजन योजना के अंतर्गत पांच किलो वाट तक के उपभोक्ताओं को किश्तों में कनेक्शन दिया जा रहा है। जिसमें तीन उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने पर अधिक दूरी होने पर एक खम्मा लगाया जायेगा जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। महाकैम्प में भा जपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं नेता सुनील लोहिया, सुनील शर्मा,सुनील कान्त तिवारी,और अमित उपाध्याय,आदि ने अपनी सरकार की योजनाओं से अवगत कराया और अपने अपने विचार रखे।महा कैम्प में 48 गरीब परिवारों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।इस अवसर पर अजय रावत,महेंद्र सोनी लला,राहुल अग्रवाल,डीके सोनी,तीते गुप्ता, अमित सोनी, सभासद श्याम दास,निखिल सोनी,राजू पटवा,अनिल अग्रवाल,अलकेश अवस्थी, शीलू कोठोलिया,विजय नारायणनिगम,साथ-साथ बिजली विभाग के इरसाद अहमद,महेंद्र बहरे,महेंद्र पटेल,संजू, मनीष दुबे,अनूप गुर्जर,जीतू पटेल,डम डम महाराज,सूरज सिंह,मुन्ना खेरी,सूरज कुशबाहा, राजकुमार,संदीप, प्रदीप, बलवीर,प्रमोद कुमार, अवधेश,कन्हैया, रिंकू, बुद्दू, धीरज, धनपाल,संदीप झा, अरबिंद बाबा,शीतल, छोटेलाल, उमेश अहिरवार, सनी, पिंकेश शुक्ला,कैलाश चंद्र,और रबिकान्त सविता सहित बड़ी संख्या में उपभोक्ता और नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे कार्यक्रम का कुशल संचालन ओमप्रकाश उदैनिया पत्रकार ने किया।

 

Leave a comment