
उरई | सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था लोकमंगल एवं जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबई में आज ।रविवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ व लोकमंगल संस्था की अध्यक्षा डाण् रेनू चंद्रा ने अपनी टीम के साथ महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान एक महिला की सुरक्षित डिलेवरी भी कराई।
चिकित्सा शिविर में डाण् रेनू चंद्रा के अलावा शिवानी कुशवाहाए सुनीता देवीए विवेक अग्रवालए गजेंद्र सिंह राजपूतए धीरज कौशल के साथ बाबई स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां बाबई के सहयोगी स्टाफ के साथ मिलकर कैंप लगाया। इस दौरान बीस महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उनके हीमोग्लोबिन व ब्लड प्रेशर की जांच की गई। इस दौरान बाबई निवासी प्रीति देवी प्रसव पीड़ा से कराहते हुए उसके परिजन स्वास्थ्य लेकर पहुंचे। जांच में उसके हाई ब्लडप्रेशर था। हालांकि डाण् रेनू चंद्रा व उनकी टीम ने सुरक्षित प्रसव करा दिया। कन्या रत्न पाकर परिजन खुश हो गए।। इस दौरान डाण् रेनू चंद्रा ने कहा जिले के जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ;सीएचसीद्ध तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ;पीएचसीद्ध में महिला डाक्टर नहीं है। उन सभी स्वास्थ्य केंद्रों में वे लोकमंगल के बैनर तले निशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करती रहेगी। ताकि जिले के सुदूर ग्रामीण अंचलों की महिला मरीजों को इलाज सुलभ हो सके।
इस दौरान एफडीसी कंपनी की ओर से शिविर में आई महिलाओं के हीमोग्लोबिनए ब्लड प्रेशर आदि का मुफ्त टेस्ट किया गया। जिन महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गईए उन्हें निशुल्क दवाएं भी दी गई।







Leave a comment