जालौन -उरई । लगभग पांच दिन पूर्व सीओ सदर व स्वाॅट टीम के संयुक्त अभियान में मोहल्ला घुआताल में पकड़े गए जुए के मामले में पुलिस द्वारा मौके से भागे दिखाए गए पूर्व सभासद एवं भाजपा नेता सोनू चौहान समर्थन में उनके वार्ड के लोगों ने मुख्यमंत्री व पुलिस के उच्चाधिकारियों सहित एसपी को भेजे एक पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की। लोगों ने बताया कि पकड़े गए जुए में न तो सोनू चैहान स्वयं उपस्थित थे और जिस बाड़े में जुआ पकड़ा गया वह बाड़ा भी उनका नहीं था। उन्हें राजनैतिक द्वेषभावना के तहत उनके विरोधियों ने उनके खिलाफ षड्यंत्र बनाकर उन्हें इस मामले में फंसाया गया है।
नगर के मोहल्ला बापू साहब निवासी धर्मेंद्र सक्सेना, विपिन सिंह, मनुराज तिवारी, सीमा द्विवेदी, कस्तूरी देवी, अनीता देवी, रीता द्विवेदी, अर्जुन सिंह, रेखा रानी, पंकज बाथम, प्रदीप सक्सेना, प्रेमलता, नरेंद्र सिंह, राममोहन, राजेश कुमार, रामूर्ति, कृष्णकुमार, अतुल कुमार, जितेंद्र सिंह, कन्हैयालाल आदि सहित तकरीबन आधा सैंकड़ा से अधिक लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पुलिस के उच्चाधिकारियों सहित एसपी को भेजे एक पत्र में लिखा कि सीओ सदर व स्वाॅट टीम के संयुक्त अभियान में नगर के मोहल्ला घुआताल में स्थित एक बाड़े में जुआ पकड़ा गया था। जिसमें 14 लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उक्त मामले में सोनू चैहान सहित दो लोगों को मौके से भागा हुआ दिखाया गया था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि जहां जुआ पकड़ा गया था वह बाड़ा सोनू चैहान का नहीं था। जबकि पुलिस ने बाड़े को सोनू चैहान का दिखाया गया था। इतना ही नहीं मौके पर सोनू चैहान उपस्थित भी नहीं थे। छापेमारी अभियान के दौरान वह मोहल्ला चुर्खीबाल में धूसर गुप्ता के यहां भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। उनके खिलाफ यह कार्रवाई उनके राजनैतिक विरोधियों द्वारा कराई गई है। भाजपा नेता सोनू चैहान के बढ़ते हुए कद को गिराने के उद्देश्य से उनके विरोधियों ने षड्यंत्र बनाकर उन्हें इस मामले में फंसाया है। उन्हीं विरोधियों ने पार्टी के जिलाध्यक्ष पर दबाव बनाकर बिना मामले की जांच पड़ताल कराए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित करा दिया है। मोहल्ले के लोगों ने एसपी से भाजपा नेता सोनू चौहान के खिलाफ की गई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।







Leave a comment