उरई । सिरसाकलार थाना क्षेत्र में एक दंपत्ति को लूटने का प्रयास करने वाले 2 बदमाश पकड़ लिए गए हैं । संदेह है कि वारदात में एक और बदमाश शामिल था जो पुलिस को चकमा दे कर भागने में कामयाब रहा ।

शहर के मोहल्ला नया पाठकपुरा निवासी शिवराम पाल सोमवार  की शाम पत्नी के साथ बाइक से अपने पैतृक गाँव मलथुआ जा रहे थे । रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाश सिम्हारा मोड के पास घात लगाये खड़े थे । उन्होने शिवराम को रोक लिया । बदमाशों ने उसकी पत्नी के साथ अभद्रता भी की और गले से सोने की जंजीर झटक ली । इस बीच साहस दिखाते हुए शिवराम बाइक की स्पीड तेज करके बदमाशों के चंगुल से भाग निकला। आगे पेट्रोल पंप पर पुलिस की 100  नंबर की गाड़ी खड़ी थी । शिवराम ने उनको पूरी बात बताई जिस पर 100  नंबर दौड़ पड़ी । इसमें एक बदमाश पकड़ लिया गया जिसका नाम मलखान निवासी फर्दनवीस जालौन बताया गया है जबकि बाद में चुरखी के पास सोनू निवासी भेंड कोंच नाम का उसका एक और साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया । अभी एक बदमाश फरार है हालांकि सिरसाकलार के एस ओ जाकिर हुसैन का कहना है कि वारदात में केवल 2 ही लोग थे ।

 

 

 

Leave a comment