उरई। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल को बेसिक शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। भगवत पटेल ने सोमवार को विधिवत यह चार्ज संभाल लिया है। ध्यान रहे कि शिक्षकों के स्थानान्तरण में हुई अनियमितता को लेकर जिलाधिकारी के स्तर से भेजी गई जांच रिपोर्ट के बाद तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमलेश ओझा को शासन ने निलंबित कर दिया था। जिससे यह पद रिक्त हो गया था। तदर्थ व्यवस्था के लिए इसे देखते हुए भगवत पटेल को दोहरी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।







Leave a comment