उरई। अधिवक्ता और प्रसिद्ध समाजसेवी सुनील कुमार लोहिया ने कोंच कस्बे के मार्केण्डेयश्वर तिराहे पर टैंपों और हाथ ठेला वालों के अतिक्रमण से बस यात्रियों को हो रही परेशानी को लेकर जिलाधिकारी को सोमवार को ज्ञापने देकर मांग की गई कि इस पर अंकुश लगाया जाये तांकि अराजकता को सहन न करने का संदेश लोगों को प्रभावी ढंग से दिया जा सके। मार्केण्डेश्वर तिराहा पर उरई के लिए आने-जाने वाली बसों का ठहराव रहता है। जिससे इस तिराहे पर यात्रियों की भीड़ हमेशा बनी रहती है। इसे देखते हुए तिराहे को खाली रखा जाना चाहिए लेकिन टैंपों और हाथ ठिलिया वालों ने गैर कानूनी तरीके से यहां अपना अडडा बना रखा है। अधिकांश टैंपों वालों के पास परिवहन विभाग का परिमिट भी नही है फिर भी उनके द्वारा अवैध रूप से सवारियों को आसपास के गांवों के लिए ढोया जा रहा है। सवारियों की संख्या की भी कोई लिमिट नही है और कई टैंपों नाबालिग बच्चों तक से चलवाये जा रहे हैं ऐसे में कभी भी कोई हादसा भी हो सकता है जिसे प्रशासन गंभीरता से लेने को तैयार नही है। सुनील लोहिया की शिकायत पर गंभीर रुख अपनाते हुए डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय और एसपी अमरेंद्र प्रसाद ने कोंच कोतवाली को इस बाबत कड़े निर्देश जारी किये।

Leave a comment