
कोंच। -उरई। लगता है कि अन्य चोरों की तर्ज पर बाइक चोर भी कस्बे में सक्रिय हो उठे हैं। इलाज कराने आये एक व्यक्ति की बाइक पर चोरों ने उस समय हाथ साफ कर दिया जब वह बेटे के इलाज के लिये अस्पताल के भीतर था। मिली जानकारी के मुताबिक सलैया निवासी ऐवरनसिंह पुत्र भूरेसिंह अपने बेटे का इलाज कराने कोंच के मेन रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बाइक नं. यूपी 92 यू 2551 से आया था। बाइक वह अपने एक जान पहचान बाले मंगलसिंह चंदेल पुत्र लक्ष्मणसिंह निवासी छोटी खजरी लहार की मांग कर लाया था। उसने बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी कर दी और बेटे को लेकर अंदर चला गया। जब वह अस्पताल से बाहर आया तो उसकी बाइक लापता थी। उसने यूपी 100 को फोन पर इत्तिला दी और खुद भी काफी खोजबीन की लेकिन नहीं मिलने पर उसने कोतवाली में चोरी की तहरीर दे दी है।







Leave a comment