उरई। वृक्षारोपण को कालपी में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा नाया आयाम देते हुए प्राचीन एवं धार्मिक स्थलों पर छायादार वृक्ष अभियान के स्तर पर लगाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में गणेश मंदिर में प्रमोद दुबे लेखपाल की मौजूदगी में वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर भाजपा वृक्षारोपण अभियान के जिला प्रभारी भारत सिंह यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर उपाध्यक्ष पुनीत सैनी ने कहा कि वृक्ष धरा का श्रृंगार हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक धरती माता को संजाने संवारने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। अंकुर व्यास, हर्षित खन्ना, विजय मिश्रा, दिव्यांशु श्रीवास्तव, हेमंत सिंह, पुल्कित विश्नोई, आशुतोष तिवारी, मनीष आदि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a comment