उरई। कदौरा में स्टेट बैंक के ग्राहकों की बाइक चोरी की घटनायें थमने का नाम नही ले रही हैं। सोमवार को एक ग्राहक की बाइक लपके हुए चोर ने फिर उड़ा डाली। ध्यान रहे कि दो माह पहले भी बैंक के सामने से एक ग्राहक की बाइक उठा ली गई थी जिसका आज तक पता नही लग पाया है। अनुमान है कि पुलिस की नाकामी की वजह से बाइक चोर का हौसला बढ़ता जा रहा है। लोगों ने एसपी से इसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदौरा पुलिस को कड़ी हिदायत जारी करने की अपेक्षा की है।







Leave a comment