उरई। पैट्रोल पंप व्यवसायी ने अज्ञात कारणों से अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक अमित कौशल (42वर्ष) मूल रूप से कानपुर के निवासी थे लेकिन वे कृष्णा नगर मोहल्ले में आकर रहने लगे थे। कानपुर में भौंती के पास उनका पैट्रोल पंप है। कुछ दिनों से वे तनाव में थे लेकिन इसकी ऐसी परिणति होगी यह उनके परिजन और मित्रों में से कोई अंदाजा नही लगा पाया था। बीती रात उन्होंने अचानक अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर भेजे में लगाकर गोली मार ली जिससे तत्काल ही उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







Leave a comment