उरई। शत प्रतिशत बच्चों के नामांकन के लिए स्कूल चलो अभियान नामांकन रथ को आज कदौरा ब्लाक के ग्राम आटा में ग्राम प्रधान सत्यनारायण वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने कहा कि सरकार प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को लेकर पूरी तरह सजग है। सरकारी स्कूलों को लेकर अभिभावक अपने पूर्वाग्रह निकाल दें और उनके नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराएं। क्योंकि सरकार ने बिना मान्यता के स्कूलों पर सख्ती कर दी है। अब बिना मान्यता के विद्यालय नहीं चल पाएंगे। लिहाजा अपने पाल्यों की शिक्षा के प्रति जागरुक हो जाए।
इसके बाद नामांकन रथ आटा से पिपरायां, इटौरा, दादूपुर, कुआखेड़ा, गर्रेही, कठपुरवा,सुजानपुर, बबीना तथा कदौरा होते हुए हरचंदपुर पहुंचा। जहां गोष्ठी हुई। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सोमचंद्र त्रिपाठी, मनोज माहेश्वरी, शैलेंद्र गुप्ता, इफ्तखार अफरीदी, केदार सिंह पाल, राजेंद्र चैधरी, संजय दुबे, श्रीमती निधि सिन्हा, शिल्पी गुप्ता,प्रेमलता माहेश्वरी, उमाशंकर, कमलेश पाल,श्रीमती शिवकुमारी, प्रदीप चैहान, अजय पांचाल, राकेश, भगवानदास, महेंद्र पाल, पुष्पलता, प्रज्ञा, शोभा तिवारी, रोहित निरंजन, नीरज श्रीवास्तव, शिवकुमार पाल, सत्यपाल कठेरिया, पंकज सिंह, दर्शन सिंह, हरीनारायण आदि मौजूद रहे।

Leave a comment