कोंच-उरई। गुजरी 18 जुलाई को सर्पदंश से एमपी कॉलेज के छात्र हरदौल का असमय निधन हो जाने से उसके सहपाठियों में शोक की लहर है। बुधवार को मथुराप्रसाद महाविद्यालय के छात्र नेता ऋषि झा द्वारा मोनू राठौर के आवास पर श्रृद्धांजलि सभा आयोजित की गयी जिसमें बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हरदौल पटेल निवासी ग्राम डाढी के अप्रत्याशित निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की गई। ऋषि झा ने कहा कि उनके अभिन्न साथी हरदौल के इस दुखद निधन से सहपाठी छात्रों की अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है। इस दौरान फैजान मंसूरी, गौरव सक्सेना, उदय प्रताप सिंह, आमिर खान, महिमा, प्रियंका सोनी, दीक्षा रावत, प्रमोद अहिरवार, पप्पू खान, अजय यादव, राजू, राधा बोहरे, रुक्मिणी, संगीता, अवनि दीक्षित, प्रिया कुमारी, अभिषेक बुटोलिया, सावन कुमार, बैशाली, मोहित भारद्वाज आदि छात्र छात्रायें मौजूद रहे।

Leave a comment