उरई। समस्त बैंक किसान क्रेडिट कार्ड धारक कृषकों के खातें में उनका आधार कार्ड लिंक करने का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करायें। जिससे उन्हें फसली ऋणमोचना योजना का लाभ प्रथम चरण में ही दिखाया जा सके।  उक्त बात जिलाधिकारी नरेन्द्र शंकर पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजन फसली ऋण मोचना योजना की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह बैंकर्स ने दिन रात मेहनत करके फसली ऋण कृषकों की फीडिंग का कार्य किया है। इसी तरह आधार कार्ड खातों से लिंक करने का कार्य करायें। कुछ बैंको का कार्य अच्छा चल रहा है किन्तु इलाहाबाद बैंक सहित अन्य कुछ बैंक जिनका आधार फीडिंग का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। इस पर असंतोष प्रकट किया और निर्देश दिये कि इलाहाबाद बैंक आज रात्रि तक 5800 की फीडिंग अनिवार्य रूप से करायें। जिन बैंको ने अच्छा कार्य किया है उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड लिंक कराने वाली साइट आज बन्द हो गई है अब यह 29 जुलाई को खुलेगी। इसलिए सभी बैंक मैनुअल तैयारी करके कम्प्यूटर पर डाल लें और साइट खुलते ही अपलोड कर दें। जिससे कार्य प्रभावित नहीं होगा। इसके साथ ही अन्य कार्यवाहियां भी पूर्ण कर लें। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त बैंक अपने-अपने बैंक मित्रों के माध्यम से आधार कार्ड को कृषकों के ऋण खाते में लिंक कराने को कहे। जिसके लिए उन्हें 02 रू0 प्रति आधार लिंक कराने का पारिश्रमिक मिलेगा इस कार्य को सभी बैंक सर्वोच्च प्राथमिकता से करायें क्योकि इसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा 15 अगस्त को किया जायेगा। इसी के साथ ही उ0प्र0 के सभी जनपदों में फसली ऋण कृषकों के माफ कर उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किये जायेंगे। प्रथम चरण में केवल उन्हीं कृषकों का ऋण माफ होगा जिनके आधार कार्ड लिंक हो चुका होगा। इसलिए इस कार्य में शिथिलता न बरतें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एस0पी0 सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0 एवं रा0) राकेश कुमार सिंह उपजिलाधिकारी उरई अक्षय त्रिपाठी जिला कृषि अधिकारी राम मिलन सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकार कृष्ण मोहन सहित अन्य अधिकारी तथा विभिन्न बैंको के शाखा प्रबन्धक उपस्थित रहें।

Leave a comment