उरई। ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुई गर्मागर्मी में पड़ोसी ने मारपीट कर डाली जिससे पीड़ित ट्रैक्टर मालिक ने पुलिस ने उसके खिलाफ शिकायत कर दी। नतीजतन उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के गांव उरगांव का है। रमेश की अपना ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर पड़ोसी रामअवतार से कहासुनी हो गई थी। रामऔतार ने इससे गुस्से में आकर रमेश के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर डाली जिससे नाराज रमेश ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।






Leave a comment