जालौन-उरई। छत्रपति शाहूजी महाराज को वर्ण व्यवस्था के कारण अपमानित होना पड़ा जिसकी वजह से उन्होनें भेदभाव के शिकार वर्गो के लिए सर्व प्रथम देश में अपनी रियासत के अंदर आरक्षण व्यवस्था को लागू किया। देश तभी मजबूत हो सकता है जब सभी वर्गों को उत्थान का अवसर दिया जायेगा। इसलिए उनके विचारों की दिशा ही देश की प्रगति की कुंजी साबित हो सकती है। यह विचार छत्रपति शाहूजी महाराज की 143वीं जयंती पर बुधवार को अपना दल एस के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेंद्र प्रताप पटेल ने कही। जिलाध्यक्ष रामराजा निरंजन ने इस अवसर पर कहा कि उनकी पार्टी हर जाति के गरीब और वंचित व्यक्ति की भलाई के लिए समर्पित है और सामाजिक सोहार्द के लिए कार्य कराना चाहती है। बैठक की अध्यक्ष परमात्मा शरण पटेल ने की जबकि संचालन महेंद्र पाटकार ने किया। इस अवसर पर माधौगढ़ के ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल राठौर, ओंमकार निरंजन, लल्ला तिवारी, शिवेंद्र पटेल, लल्लू राम, मंगल सिंह, कमलेश सेंगर, राजेश, राजकिशोर बाबूजी आदि उपस्थित थे।






Leave a comment