उरई। बीमारी से तंग युवक ने फांसी लगाकर जान दे डाली जिससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बा जालौन में मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी भूरे कुशवाहा ने बीती रात अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों को इसकी जानकारी सुबह होने पर हो सकी जिससे घर में रोना-पीटना मच गया। बाद में पुलिस ने मौके पर आकर भूरे का शव कुंडे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मोहल्ले वालों ने बताया कि भूरे लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित था। जिसमें इलाज कराने के बावजूद उसे कोई राहत नही मिल पा रही थी। इस निराशा के चलते वह आत्मघाती कदम उठा बैठा।






Leave a comment