उरई। गांव में लावारिस हालत में काफी देर से खड़ी मोटर साइकिल को देख आशंकित गांव वालों ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने मोटर साइकिल अपने कब्जे में लेकर यह पता लगाना शुरू कर दिया है कि यह किसकी मोटर साइकिल है और गांव में खड़ी करके वह क्यों गायब हो गया। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहचूरा में एक मोटर साइकिल काफी समय से खड़ी थी। गांव वाले मोटर साइकिल खड़ी करने वाले को नही देख पाये थे। इसलिए संदिग्ध स्थिति जान उन्होंने दूसरे लोगों से पूंछतांछ की। जब मोटर साइकिल मालिक की कोई जानकारी नही मिली तो गांव वालों ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने मोटर साइकिल को कब्जे मे लेकर छानबीन शुरु कर दी।






Leave a comment