कालपी-उरई। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग अनहोनी घटनाओं में दो लोगों की अकाल मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला तरीबुल्ला में सिकंदर (25वर्ष) पुत्र रामबाबू संविदा पर पालिका में सफाई कर्मचारी होने के कारण डयूटी कर रहा था। इसी दौरान सांप के काट लेने से उसने दम तोड़ दिया। एक अन्य घटना के तहत नगर पालिका कालपी के गेट के बाहर मानसिक रूप से विक्षिप्त 50 वर्षीय अधेड़ की मौत बीमारी के कारण हो गई।






Leave a comment