उरई। गोवर्धन धाम में हुई हत्या के मामले में वांछित युवक को मथुरा पुलिस की सूचना पर जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह तोमर ने औरेखी गांव से पकड़ लिया और मथुरा पुलिस की टीम के सुपुर्द कर दिया। मथुरा जिला अंतर्गत गोवर्धन धाम में एक आश्रम के चैकीदार की हत्या कर आटा थाने के इटौरा गांव का निवासी अनिल फरार हो गया था। मथुरा पुलिस को सूचना मिली कि वह जालौन कोतवाली क्षेत्र के औरेखी गांव में छुपा हुआ है। जिसके बाद मथुरा की पुलिस टीम दबिश देने के लिए जालौन आ पहुंची। जहां स्थानीय पुलिस की मदद से उसे दबोच लिया गया।

Leave a comment