कालपी ( जालौन ) ।

5 वर्षीय मासूम को पुलिस की मानवीय पहल की बदौलत अपने खोये माँ बाप का साया फिर मिल गया । कालपी में कोतवाली के सामने भटक रहे इस बालक पर पुलिस की निगाह पड़ गई। उसे फौरन हमदर्दी के साथ कोतवाली लाया गया । पुलिस के स्निग्ध व्यवहार से आश्वस्त होने पर बच्चे ने बताया कि उसका नाम आकाश है और उसके मम्मी पापा दिल्ली में रहते हैं । जिसपर कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और बच्चे की खबर को फोटो सहित सोशल साइट पर डाली जिसपर बच्चे की मां संगीता पत्नी लालू उर्फ चन्द्र कुमार कोतवाली कालपी पहुंची तथा बताया कि वह अपने पति के साथ दिल्ली से कालपी के तरीबुल्दा स्थित अपने मामा राम औतार के यहां आई थी। इसी दौरान उनका बच्चा आकाश बिछड़ गया। कोतवाली कालपी के उपनिरीक्षक हेमंत कुमार व सलमान अली ने बच्चे को उनके परिवारीजनों को सौप दिया।

Leave a comment