उरई। तबादलों के आखिरी चरण में खंड विकास अधिकारियों का भी नंबर गुरुवार को आ गया । जिलाधिकारी ने लंबे समय से एक ही ब्लाक में डटे आधा दर्जन खंड विकास अधिकारियों को फेर बादल के तूफ़ान में धकेल दिया ।

जिले में काफी समय से खंड विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बडे पैमाने पर फेरबदल नहीं किया गया था। गुरूवार को जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने इसमें बडा फेरबदल किया। आधा दर्जन से अधिक खंड विकास अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। इनमें विकास खंड डकोर का कार्यभार डीडीओ जालौन मिथलेश कुमारी को दिया गया है। जबकि विकास खंड जालौन परियोजना निदेशक रमाशंकर, विकास खंड कोंच, नदीगांव डीसी मनरेगा प्रमोद कुमार चंद्रौल, विकास खंड माधौगढ व रामपुरा ग्याप्रसाद सिंह, विकास खंड कदौरा डीसी एनआरएलएम , विकास खंड कुठौंद मनोज कुमार ंिसह, विकास खंड महेबा का चार्ज लोकनाथ राजपूत को दिया गया है। इतने बडे पैमाने पर फेरबदल होने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्येां की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिस तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के नाम पर लगातार घपलेबाजी की जा रही थी, उससे प्रशासन व सरकार की छवि पर नकारात्मक असर पड रहा था। अब इतने बडे स्तर पर फेरबदल होने के बाद इसमें सुधार की उम्मीद है। इन खंड विकास अधिकारियों में कई ऐसे भी शामिल हैं जो काफी समय से एक ही जगह पर तैनात थे, जिनकी छुट्टी कर दी गई है।

Leave a comment