उरई। वाहन चोरी की वारदातों से हलकान जिले के पुलिस अफसरों को एट पुलिस ने उस समय एक बड़ी राहत दी जब उसके हाथ इसमें संलिप्त गिरोह के सरगना के कालर तक पहुँच गए ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एट थाना पुलिस गुरूवार को कोंच रोड तिराहा पर चेकिंग कर रही थी । इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कोटरा की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोका गया । जिस पर वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे गिरफतार कर लिया, छानबीन में उक्त बाइक चालक शातिर चोर निकला। जिसका नाम रामशरण पुत्र ग्याप्रसाद राजपूत निवासी ऐंधा थाना कोटरा बताया गया है। इसके कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल हीरो पैशन प्रो काले रंग की बरामद की गइ्र है। जिसकी नंबर प्लेट पर नंबर यूपी 92 पी 8909 अंकित है। पूछताछ के दौरान वाहन चोर ने बताया कि उसके उक्त बाइक अपने साथी के साथ तीन माह पहले उरई स्टेशन रोड स्थित विजया बैंक से चोरी की थी। जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे। छानबीन के दौरान पुलिस ने उक्त बाइक के असल मालिक की तलाश की तो यह बाइक योगेश कुमार पुत्र रामसेवक निवासी मकरंदपुरा जालौन की पाई  गई। पकडे गए बदमाश ने बताया कि उसका एक गिरोह है। जो भीडभाड वाले इलाकों में मास्टर चाबी से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस का कहना है कि उसके दूसरे साथी बदमाश भगवान सिंह राजपूत पुत्र कल्लू राजपूत निवासी ग्राम ददरी थाना आटा की तलाश की जा रही है। हालांकि सूत्रों की माने तो पुलिस ने उक्त दूसरे आरोपी को भी गिरफतार कर लिया है। जल्द ही उसे भी पेश कर जेल भेज दिया जाएगा। बाइक चोर को गिरफतार करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने ढाई हजार रुपए का पुरूस्कार भी दिया है।

 

Leave a comment