
कोंच -उरई । सरकारी सिस्टम की अच्छी परख रखने बाले किसान अपना चना चबैना बांध कर तहसील आ रहे हैं ताकि भूख लगने पर वह होटलों और ढावों में खुद को लुटने से बचा सकें। ऐसा ही नजारा आज यहां तहसील में देखने को भी मिला जब एक पिता-पुत्र ने फुरसत पाते ही अपनी कलेवा की पोटली खोल ली और खाना खाया। जमरोही कलां के रहने बाले ढलकोले पांचाल (80) पुत्र डमरू तथा उनका बेटा मिथलेश पांचाल गुजरे कल खतौनी निकालने के लिये आवेदन कर गये थे लेकिन अभी तक उन्हें खतौनी नसीब नहीं हुई।






Leave a comment