
उरई। कुठौंद थाने के हदरुख निवासी सर्राफ की हत्या का मामला हादसे या हत्या कर लूटे जाने की वारदात के बीच झूल रही है जिसमें पुलिस ने फिलहाल गाँव के ही अखिलेश तिवारी और पवन भदौरिया के ख़िलाफ़ मृतक के पुत्र श्यामजी सोनी की तहरीर पर मुक़दमा कायम कर लिया है । अखिलेश तिवारी जालौन में ही किराये से रहते हैं । श्यामजी का आरोप है कि कई दिन पहले हदरुख के राम सिंह के भांजे पवन भदौरिया से उसके पिता का विवाद हो गया था जिसमें पवन ने उन्हे जान से मारने की धमकी दी थी । अखिलेश उसके साथ मिल गया । 26 जुलाई को जालौन में दुकान का माल लेने आए उसके पिता को अखिलेश ने साजिश के तहत अपने कमरे में ले जा कर शराब पिलायी और नशे में चूर करके रवाना कर दिया । बाद में मोटर साइकिल से लौटते समय दोनों ने अन्य लोगों के साथ मिल कर उनकी हत्या कर दी और जेवर व 15 हजार रुपये लूट लिए । दूसरी ओर आरोपी पक्ष के लोग सर्राफ हरिओम सोनी की सांड के मार देने से हुए हादसे में मौत बताते हुए श्यामजी पर हत्या का झूठा मुक़दमा कायम कराने का आरोप लगा रहे हैं । ऐसे में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम हदरुख निवासी हरिअेाम सोनी 45 वर्ष पुत्र रामेश्वर सोनी सर्राफा व्यापारी थे। बुधवार को वह जालौन से सर्राफा का सामान खरीदने के लिए जालौन आए थे। देर रात तकरीबन आठ बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर वापस घर जा रहे थे। रात में उनका शव लहूलुहान हालत में हदरुख व शेखपुर बंबी के पास मिला। उनके शरीर में कई जख्म मिले हैं। जिसके चलते काफी खून बह गया था और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने जब शव को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन ले आई। यहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर सर्राफा व्यापारी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में व्यापारी के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के ंिलए भेज दिया है। मृतक के बेटे श्याम सोनी का आरोप है कि उनके पिता की हत्या कर जेवर लूट लिए गए हैं। बताया कि उनके पिता जेवरों से भरा जो बैग लेकर आ रहे थे, वह नहंी मिला है। जबकि बाइक मौके से बरामद हुई है। वहीं इसे लेकर पुलिस का मानना है कि सर्राफा व्यापारी हादसे का शिकार हुआ है। हत्या और दुर्घटना के बीच अभी गुत्थी उलझी हुई है। इस बारे में जालौन सीओ संजय कुमार शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर जालौन कस्बे में सराफा व्यापारियों ने कारोबार बंद रख कर आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए एस डी एम को ज्ञापन दिया ।






Leave a comment