उरई । शराब के नशे में एक युवक ने खुद को आग लगा ली हालांकि पुलिस के सामने उसने बयान दिया है कि कहासुनी हो जाने की वजह से बुआ के लड़के ने जान बूझकर उसे आग लगा दी इसलिये पुलिस ने आरोपी को छानबीन के लिए हिरासत में ले लिया है ।
कुठौंद थाने के मुहम्मदपुर में कुंअरपाल कल रात शराब पीने के बाद नशा ज्यादा हो जाने की वजह से बहक गया जिससे सारंगपुर से आए अपने बुआ के लड़के पावन से उसकी मारपीट हो गई । इसी दौरान कुंअरपाल संदिग्ध परिस्थितियों में आग की लपटों में घिर गया । इस बीच सूचना पा कर डायल 100 का फोर्स मौके पर आ गया । उसके सामने कुंअरपाल पवन पर उसे जला कर मारने की कोशिश का आरोप लगाने लगा जबकि पवन का कहना है कि कुंअरपाल ने उसे नशे में डंडों से पीटा और फिर खुद को आग लगा ली । कुंअरपाल के परिजन भी यही कह रहे थे कि शराब पी कर आए दिन वह उत्पात करता है और ताजा घटना में भी होश न होने के कारण उसने खुद ही अपने को आग लगायी है । फिर भी डायल 100 का फोर्स पुंछताछ के लिए पवन को अपने साथ ले गया जबकि कुंअरपाल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है ।






Leave a comment