कोंच–उरई । अधिशासी अभियंता के निर्देश पर बिजली चोरी रोकने के लिये नदीगांव क्षेत्र के विद्युत अवर अभियंता संजयकुमार ने अपनी टीम के साथ बिजली चोरी रोकने के लिये गांव गांव जाकर चोरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है। अवर अभियंता के साथ टीजी टू अमित शाहू, लाइन मैन तिलकसिंह और राजेश गांव गिदवासा पहुंचे जहां उन्होंने पांच लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ लिया। उन्होंने ब्रजकिशोर, अनरक सिंह, मंगल, मन्नूे और राजेन्द्र निवासी गिदवासा के विरुद्ध बिजली चोरी अधिनियम की धारा 135 में रिपोर्ट दर्ज करायी है। अवर अभियंता ने बताया है कि उनके क्षेत्र में रहते हुये बिजली की चोरी कतई नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने कटिया धारकों को हिदायत दी है कि गांवों में जो लोग अभी बिजली की चोरी कर रहे हैं वे अपना संयोजन नियमित करा लें ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने बिजली बकायेदारों को भी चेतावनी दी है कि वह हर हाल में अपना बकाया समय से जमा कर दें।

Leave a comment