
उरई । गैर जनपदों से चोरी किए गए फॉर व्हीलर वाहनों के लिए जिले में ग्राहक तलाशने 2 आटो लिफ्टर जिला पुलिस की स्वाट टीम ने धर दबोचे हालांकि इनके तीन साथी पुलिस का घेरा तोड़ कर भाग निकले जिनके नाम पते गिरफ्तार आरोपियों से मालूम कर लिए गए हैं । स्वाट टीम ने जल्द से जल्द इनको भी गिरफ्तार करने के लिए अपना जाल बिछा दिया है ।
पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी आनंद कुमार सिंह की सुरागरश कोशिशों की वजह से वाहन चोर गिरोह की जानकारी समय पर मिल गई जिससे उन्होने इनके सटीक ठिकाने पर दविश डाल दी जिसमें आकाश उपाध्याय निवासी मिहुली थाना बरनाहल जनपद मैनपुरी और पारस तिवारी निवासी खानपुर जिला औरैया को दबोच लिया गया जबकि जो तीन लोग पुलिस देखते ही गाड़ियों से उतर कर भाग निकले उनके नाम राघवेंद्र निवासी जरहुलिया थाना औरैया , तन्नू निवासी मनौना थाना करहल जनपद मैनपुरी और राम निवासी रठेरा थाना घिरौर जिला मैनपुरी बताये गए हैं ।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इनके पास से एक सफ़ेद रंग की एक बुलेरों और एक सिल्वर कलर की वैगनार बरामद हुई है । आरोपियों ने पूंछताछ में बताया कि उन्होने बुलेरों जनपद कन्नौज और बैगनार लखनऊ से चोरी की थी । दोनों वाहनों के मुक़दमे संबंधित जिलों में दर्ज हैं । उनको बरामदगी की सूचना करा दी गई है ताकि उनके मालिकान यहाँ आ कर अपनी गाडियाँ पहचान कर रिलीज करा सकें ।







Leave a comment