उरई। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। योगी सरकार के जंगलराज के कारण हर रोज लूट हत्या, अपहरण, डकैती, बलात्कार की घटनाएं नित नये रिकार्ड बना रही है। आये दिन पुलिस वालों के साथ मारपीट की घटनाएं हो रही है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में किसान, मजदूरी, व्यापारी वर्ग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

यह आरोप आज यहां जेल रोड स्थित रामअवतार राजपूत के आवास पर आयोजित जिला विधान सभा एवं नगर कमेटियों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी के जोन प्रभारी एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य नौसाद अली ने लगाए। उन्होंने कहा कि अपराधों की बाढ़ के कारण आम जनता बुरी तहर त्रस्त हो चुकी है। भाजपा की सरकार चुनाव में किए गए अपने वायदों से मुकरकर प्रदेश में दंगा फसाद कराने में लगी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्याप्त अराजकता को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। इसलिए संगठन को निचले स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कमेटियों का गठन कर लिया जाए। बैठक में मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने की भी रूपरेखा तैयार की गई है। बैठक को संबोधित करते हुए जोन कोआर्डीनेटर ब्रजेश जाटव ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला करतेहुए कहा कि अपराधों से आम जनता त्रस्त हो चुकी है इसका जबाव वर्ष 2019 में भाजपा को देना का मन बना चुकी है। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जोन प्रभारी लालाराम अहिरवार, रामबाबू पाल के अलावा, जिला उपाध्यक्ष अल्ताफ खान, जिला पंचायत सदस्य ब्रजेश प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष मूलशरण कुशवाहा, सतेन्द्र पाल सिंह उर्फ श्रीपाल, ब्रजमोहन कुशवाहा अध्यक्ष विधान सभा उरई, जितेन्द्र गौतम अध्यक्ष विधान सभा क्षेत्र माधौगढ, धीरज पहारिया अध्यक्ष विधान सभा क्षेत्र कालपी, रामदुलारे कुशवाहा, जितेन्द्र दोहरे, शैलेन्द्र चैहान, मलखान पाल, रामसनेही राजपूत, हरनारायण पाल, डा. रघुवीर कुशवाहा, जगजीवन अहिरवार, सचिन पलरा, शेरसिंह, ओमकार चैधरी, सिराजद्दीन, रामअवतार बाबू जी, फैयाज अंसारी, जितेन्द्र दोहरे  आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a comment