कोंच-उरई । नगर पंचायत नदीगांव के सफाई कर्मियों के समक्ष बच्चों का पेट भरने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उन्हें पिछले पांच महीने से वेतन के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं मिली है जिससे उनके परिवार फाकाकशी की नौबत पर हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज कर वेतन दिलाये जाने की मांग की है। नदीगांव नगर पंचायत के सफाई कर्मी महेशकुमार, राजेन्द्रकुमार, कल्लू, प्रमोद, प्रकाश, विनोदकुमार, भगवानदास, ठाकुरबेटी, नन्हींबाई, झगड़ू, मीना, राजकुमार, नन्ना, विनोद, शंकर, दुजू, सुमित्रा आदि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज कर कहा है कि वे लगातार अपना वेतन मांग रहे हैं लेकिन पंचायत प्रशासन उन्हें झिडक़ कर भगा देता है। उन्होंने कहा है कि पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके परिवारों के समक्ष फाकाकशी की स्थिति बनी है। उन्होंने शीघ्र वेतन दिलाये जाने की मांग की है।

Leave a comment