कालपी(उरई )। घुमन्तू-हसन्तु क्लब द्वारा नगर के किलाघाट मे वृक्षारोपण तीस जुलाई को किया जायेगा जिसमें क्षेत्रीय भाजपा विधायक एवं उपजिलाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। घुमंतू हसंतु क्लब के तत्वाधान मे किलाघाट पर वृक्षारोपण कार्यक्रम व वनविहार कार्यक्रम तीस जुलाई को दोपहर 12 बजे श्रीबिहारीधाम किलाघाट में समपन्न होगा।

उक्त जानकारी क्लब के अध्यक्ष जयखत्री महामंत्री राजेश पुरवार एवं कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण पुरवार ने संयुक्त रूप से देते हुये बताया कि इस वृक्षारोपण कार्यक्रम व वन बिहार कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा विधायक नरेन्द्र पाल सिंह जादौन व उपजिलाधिकारी कालपी सतीश चन्द्र के द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम मे मुख्य अतिति होंगे।

 

 

Leave a comment