
कालपी ( उरई )।रावगंज स्थिति प्राचीन लंका मीनार में १७८ वां नाग पंचमी मेला धूमधाम के साथ समपन्न हुआ। मेले व दंगल का शुभारम्भ कोतवाली कालपी के उपनिरीक्षक राजीव कान्त व लंका मीनार के संरक्षक बृजेन्द्र कुमार निगम ने किया। उन्होनें कहाकि की मेला व दंगल देश की प्राचीन परम्परा है।खुशी इस बात की है कि यह परम्परा इस छोटे से शहर में आज भी जीवित है।इस प्रकार के आयोजनों से आपसी प्रेम को बढावा मिलता है। इस दौरान आयोजित हुये विशाल दंगल को बुन्देलखण्ड केसरी मूलचंद शर्मा एड• की देखरेख में डेढ़ दर्जन से अधिकारी कुश्ती समपन्न हुई।इस दंगल में नगर सहित जनपद व गैर जनपद के पहलवान ने कुश्ती में भाग लिया तथा विजेता पहलवान को ईनाम दिया गया तथा सुबह से ही श्रद्वालु लंका मीनार प्रांगण में पहुंचकर नाग देवता की पूजा-अर्चना की तथा बुन्देलखण्ड के सबसे प्राचीन मेले का लोगो ने जमकर लुफ्त उठाया। वही प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता के निर्देशन में मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिये पुलिस फोर्स मुस्तैद दिखा।वही लंका मीनार के मालिक वरिष्ठ पत्रकार बृजेन्द्र कुमार निगम ने मेले का संचालन करते हुये इसके प्राचीन इतिहस पर प्रकाश डाला तथा आये हुये लोगो का आभार व्यक्त किया।इस दौरान मोहित निगम,राजेश गुप्ता,मोहित कुमार उरई,डा•विवेक निगम,प्रदीप कुमार,नागेन्द्र निगम,रोहित रायक्वार आदि बड़ी सख्यां में लोग मौजूद थे।





Leave a comment