उरई। मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि मिशन निदेशक द्वारा जारी पत्र के परिपालन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत 29 जुलाई को प्रातः 10 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्मान दिवस का आयोजन जमुना पैलेस जालौन बाईपास उरई में किया जाना है जिसमें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी लगभग 300-400 ग्रामीण महिलायें प्रतिभाग करेंगी। उक्त कार्यक्रम में अनेकों विभागों के स्टाल लगाया जाना है जिससे गांव की महिलाओं को योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।







Leave a comment