कालपी(उरई)। यमुना नदी के किनारे अवैध रूप से मौरंग खनन कर रहे टैªक्टर ट्राली को स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया जिसे कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया।
गुरूवार की रात दस बजे के आसपास कोतवाल संजय गुप्ता को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मंगरौल पड़री में यमुना किनारे कुछ लोग मौरंग खनन कर टैªक्टर भर रहे है। जिस पर कोतवाल ने पुलिस बल के साथ छापा मारा तो मौरंग भर रहे लोगों में भगदड़ मच गयी। मौके पर एक टैªक्टर ट्राली को कोतवाली लाकर पुलिस ने सीज कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो माह से यहां मौरंग खनन किया जा रहा है। वहीं पकड़ा गया टैªक्टर मंगरौल के पूर्व प्रधान का है। जिसके खिलाफ पहले भी अवैध मौरंग खनन का मामला कोतवाली में दर्ज है। लेकिन फिर भी मौरंग माफिया अवैध खनन कर रहे है।







Leave a comment