उरई । जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रतापति ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना वर्ष 2017-18 में संस्थाओं को अपना आॅनलाइन मास्टर डाटा अपडेट करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 17 है परंतु छात्रवृत्ति पोर्टल के अनुसार 27 जुलाई तक शत प्रतिशत संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा अपडेट नहीं किया गया है। अतः जिन संस्थाओं द्वारा अपना मास्टर डाटा आॅनलाइन अपडेट नहीं किया है उन्हें निर्देशित किया जाता है कि वह तत्काल अधोहस्ताक्षरी कार्यालय अथवा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संपर्क स्थापित कर अपना विवरण आॅनलाइन अपडेट करना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में ऐसी संस्थाओं का विवरण छात्रवृत्ति पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं होगा एवं टात्र-छात्रायें छात्रवृत्ति आवेदन नहीं कर सकेंगे जिसके लिये संस्थायें स्वयं ही जिम्मेदार होंगी।

Leave a comment