कदौरा(उरई )। दो सप्ताह पूर्व आग से जली महिला की मौत हो गई है।

थाना व कस्बा कदौरा के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी छोटेलाल पुत्र बेटा बसोर का विवाह दस वर्ष पूर्व ज्योति पुत्र सुन्नी के साथ हुआ था जिसके पांच बच्चे भी है। दो सप्ताह पूर्व ज्योति सदिग्धावस्था में जलकर गंभीर से घायल हो गई थी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया दो दिन पूर्व हालत बिगड़ने पर उसे पुनः स्वास्थ्य केन्द्र कदौरा में भर्ती कराया गया था जिसकी आज सुबह मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश का पोस्टमार्टम कराया है।

Leave a comment