उरई । टेलीफोन की अंडरग्राउंड केबिल बिछा रहे झारखंड के एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई । माधौगढ़ कस्बे में बी एस एन एल की अंडरग्राउंड केबिल बिछाने का काम एक बाहरी कंपनी कर रही है जिसमें झारखंड की लेबर को लगाया गया है । शुक्रवार की शाम 19 वर्षीय अशोक तिरखी पुत्र टिम्बू निवासी चरीमा थाना बेढब जिला रांची मशीन से काम में जुटा था । इसी दौरान उसे मशीन का करंट लग गया । करंट इतना तेज था कि लोग उसे बचा पाते इसके पहले ही उसके प्राणपखेरू उड़ गए ।







Leave a comment