कोंच-उरई। सत्र 2016-18 बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में आज 26 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी, जबकि एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया जिसकी परीक्षा पुस्तिका पर नोट लगा दिया गया। स्थानीय मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में नौ कॉलेजों का परीक्षा केन्द्र बनाया गया था जिसमें 407 के सापेक्ष कुल 381 ने ही परीक्षा दी। बीएड की बार्षिक परीक्षा के लिये कोंच के मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में नौ कॉलेजों घनाराम हरीराम महाविद्यालय मिनौरा, रज्जनदेवी हेमंतकुमारी महाविद्यालय गोहन, स्व. बहादुर सिंह महाविद्यालय माधौगढ, एसएस कॉलेज मड़ोरा उरई, किशोरीलाल बच्चालाल महाविद्यालय सोमई, काशीप्रसाद महाविद्यालय कुठौंदा, स्व. वीरेन्द्र महाविद्यालय नियामतपुर, सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय कोंच, सूरज ज्ञान महाविद्यालय कोंच का परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। बीएड प्रथम बर्ष की परीक्षा शनिवार को भारी सुरक्षा व्यावस्था के बीच संपन्न हुई। केन्द्र व्यवस्थापक प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन के कड़े अनुशासन के बीच आज एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया जिस पर नोट लगा दिया गया। उक्त छात्र रज्जनदेवी हेमंतकुमारी महाविद्यालय गोहन का बताया गया है। परीक्षा प्रभारी डॉ. मनोज तिवारी तथा सहायक पर्यवेक्षक ब्रजेन्द्रकुमार मिश्रा बनाये गये हैं। उक्त परीक्षायें 14 अगस्त तक जारी रहेंगीं। आंतरिक दस्ते एवं कक्ष निरीक्षक में राघवेन्द्रसिंह, डॉ. भूपेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. सुरेन्द्रसिंह, डॉ. जयशंकर तिवारी, डॉ. मधुरलता द्विवेदी, डॉ. विजयविक्रम सिंह, डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी शामिल रहे।





Leave a comment