
कोंच-उरई। आज सुबह चंदुर्रा गांव में खेत पर चरने जा रही एक व्यक्ति की भैंस पर एलटी लाइन का तार टूट कर गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भैंस मालिक ने तहसील और पुलिस को सूचना दी है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदुर्रा में दौलत पुत्र धनीराम की भैंस आज सुबह चारने के लिये जा रही थी तभी एलटी लाइन का तार उसके ऊपर टूट कर गिरा। तार में करंट होने के कारण भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।





Leave a comment