उरई। भाई के घर रह रहे अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसका अंतिम संस्कार जल्दबाजी में किये जाने की वजह से यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने भी इसे संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। कदौरा थाना अंतर्गत ग्राम बबीना में ओमकार सिंह (52वर्ष) तीन बेटियों के ब्याह कर ससुराल चले जाने और इसके बाद पत्नी की भी मौत हो जाने से अकेले रह गये थे जिसके कारण वे अपने भाई के साथ ही रहते थे। ग्रामीणों के अनुसार उनकी तबियत नासाज होने की जैसी भी कोई खबर नही थी। इसके बावजूद रात में उनका निधन हो जाने की सूचना भाई के घर से मिली। गांव वालों की निगाह में यह मामला उस समय संदिग्ध हो गया उनकी लड़कियों को सूचना भिजवाकर उनके आने की प्रतीक्षा करने के पहले ही भाई ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। यह हड़बड़ी लोगों के लिए खटकने वाली महसूस की गई है। जिसके कारण पुलिस को भी इस बारे में अवगत करा दिया गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने माना कि स्थितियां मामला संदिग्ध होने की चुगली करती हैं। इसलिए उनके द्वारा अपने तरीके से इसमें जांच की जा रही है।





Leave a comment