उरई। शरारतों को लेकर जब घरवालों ने फटकारा तो युवक ने डाई पी ली। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। कस्बा माधौगढ़ निवासी मुन्ना लाल के पुत्र पिंटू (19वर्ष) की शरारतों से पूरा घर तंग और नाराज था। इसे लेकर घरवालों ने आज उसको जमकर डांट-फटकार लगाई। इससे क्षुब्ध होकर पिंटू ने डाई पी ली। जब वह अचेत होकर गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा तब उसके अनहोने कदम का अंदाजा परिजनों को हुआ। आनन-फानन वे उसे माधौगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गये लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से वहां से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।





Leave a comment