उरई। लोगों को उनके प्रति सरकार की खैरख्वाही का आभास दिलाने के लिए सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने अधिकारियों के साथ शनिवार को खुला जनसुनवाई दरबार आयोजित किया। जिसमें उन्होंने आश्वस्त किया कि उनके सामने जो 17 शिकायतें लाई गई हैं सभी का समाधान कारगर तरीके से कराया जायेगा। आम लोगों को सरकार की पूरी सरपस्ती का एहसास कराने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता और विधायक सक्रिय हैं। जालौन में मिलन गेस्ट हाउस में जन सुनवाई केंद्र स्थापित किया गया है। शनिवार को सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा इसमें पहुंचे और उन्होंने लोगों की समस्यायें सुनना शुरू की। राशन कार्ड में यूनिट चढ़ाने में गड़बड़ी, विद्युत बिल अधिक होने जैसी तमाम व्यक्तिगत शिकायतों के साथ-साथ देवनगर चैराहे पर बसें दूर खड़ी की जाने और शहर की जाम की समस्या जैसे सार्वजनिक महत्व के मुददे भी उनके सामने उठाये गये। सदर विधायक ने अधिकारियों से कहा कि वे उनके द्वारा संदर्भित की जा रही शिकायतों को गंभीरता से लें। अन्यथा उनके खिलाफ शासन से कार्रवाई कराई जायेगी। अधिकारियों में एसडीएम सौजन्य कुमार विकास, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी महेश उपाध्याय, पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी और विद्युत उपखंड अधिकारी विकास सोनी उपस्थित थे। भाजपा के प्रमुख स्थानीय नेताओं में अनिल याज्ञिक, ललित अग्रवाल, गिरीश गुप्ता, लक्ष्मीकांत शाक्य, पुनीत मित्तल, रामू गुप्ता, ललित शुक्ला राजीव मोहन मिश्रा, पप्पू चैहान, सोनू चैहान, राजा गधेला और तकी सैयद आदि मौजूद रहे।





Leave a comment