कोंच-उरई। आज एक नागरिक ने कोतवाली और एसडीएम के यहां शिकायत दी है कि जेई विद्युत ने बिना किसी पूर्व सूचना के उनका बिजली संयोजन न केवल विच्छेदित कर दिया है बल्कि जब उनसे कारण पूछा गया तो उन्होंने अभद्रता भी की। मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला जयप्रकाश नगर निवासी मौसम अग्निहोत्री पुत्र कैलाश अग्निहोत्री ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी मां मीरादेवी के नाम घरेलू विद्युत कनेक्शन है, आज तकरीबन साढे ग्यारह बजे अवर अभियंता आलोक खरे बिना किसी पूर्व सूचना के जांच करने आये और अकारण ही उनका संयोजन विच्छेदित कर दिया। जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो जेई ने अभद्रता की। उन्होंने जेई के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग की है।





Leave a comment