उरई। जनपद के प्रत्येक ग्राम के प्रत्येक परिवार में शौचालय निर्माण कराकर जनपद को खुले में शौच मुक्त कराना है। इसी उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई है।
उक्त बात जिलाधिकारी नरेन्द्र शंकर पाण्डेय ने आज जमुना पैलेस उत्सव गृह में स्वच्छ भारत मिशन तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहीं उन्होंने कहा कि जनपद को खुले में शौच मुक्त करने में महिलाओं की अहम भूमिका साबित हो सकती है। यदि महिलायें एक जुट होकर आवाज उठाये कि घर में शौचालय निर्माण कराया जाये। इस हेतु स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाओं को जागरूक तथा पे्ररित करें तो इस कार्यक्रम में अत्याधिक तेजी आयेगी और शौचालयों का निर्माण शीघ्रता से प्रारम्भ हो जायेगा। सभी स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को शौचालय आवंटित किये जा रहे है। वह पहले स्वयं शौचालय निर्माण कराये फिर दूसरों के घरों में शौचालय निर्माण हेतु लोगों को जागरूक एवं पे्ररित करें। शौचालय निर्माण हेतु प्रेरित करने एवं शौचालय निर्माण कराने वाले नागरिको को 150 रू0 प्रति शौचालय सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। घर की आन-बान-शान के लिए घर का मुखिया बड़े-बड़े कार्य कर डालता है किन्तु घर की बहू-बेटियों के लिए घर में शौचालय निर्माण कराने में हीला-हवाली करता है। खुले में शौच करने से मच्छर मक्खियों के माध्यम से बाहर की गंदगी घरों में आती है मक्खियां बाहर मल पर बैठकर घरों में आकर स्वादिष्ट खाने पर बैठकर उसे अशुद्ध व प्रदूषित कर देती है जिसे आप लोग बड़े स्वाद से खाकर बीमार पड़ जाते है और दवा-इलाज में हजारो रूपया बर्बाद कर देते है। जबकि शौचालय निर्माण में कुल 12 हजार रूपया खर्च होता है जिससे आप बीमारियों से भी बचे रहोगे। इसलिए शौचालय निर्माण अनिवार्य रूप से करायें और उसका उपयोग करें। शौचालय निर्माण हेतु पात्रता के अनुसार सरकार 12000 रू0 किश्तों में आपके खाते में देती है। इसका निर्माण स्वयं लाभार्थी को ही करना होता है।
सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि जैसे स्वयं सहायता समूहो का गठन ग्रामों में करके महिलायें स्वावलम्बी बन रही है और आर्थिक लाभ कमा रही है इसी तरह शौचालय निर्माण कराकर तमाम तरह की बीमारियों को रोकर स्वस्थ्य और स्वच्छ रह सकती है और पूरे परिवार को अस्वस्थ्य होने से बचा सकती है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एस0पी0सिंह, विधायक उरई गौरी शंकर वर्मा, जिला विकास अधिकारी परियोजना निदेशक, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आशाराम, जिला पंचायत राज अधिकारी राज बहादुर, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल, उपायुक्त ग्रामीण आजीविका मिशन अशोक गुप्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारियों प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पी0एस0सी0/सी0एच0सी0 सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment