कोंच-उरई। बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति के तत्वाधान में कल 30 जुलाई को छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पडरी गांव स्थित अभिलाषा पैलेस में धूमधाम के साथ मनाई जायेगी। उक्ताशय की जानकारी देते हुये संस्था अध्यक्ष गुलाबसिंह निरंजन व कार्यक्रम संयोजक विकास पटेल धनौरा ने बताया है कि सुबह 10 बजे से आहूत उक्त कार्यक्रम में समाज के मेधावी छात्र छात्राओं तथा समाजसेवियों को भी सम्मानित किये जाने की योजना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेश सरकार के कारागार एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री जयकुमार सिंह जैकी होंगे तथा जिपं अध्यक्ष दमोह शिवचरण पटेल, जिपं अध्यक्ष जालौन सुमन पटेल, विधायक मूलचंद्र निरंजन, एमएलसी रमा निरंजन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जदयू सुरेश निरंजन भैयाजी तथा आयोजक संस्था के केन्द्रीय अध्यक्ष शिवशंकर पटेल विशिष्ट अतिथियों की श्रृंखला में शुमार होंगे।

Leave a comment