उरई। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के कार्यक्रम में वंचितों को जागरूक करते हुए कहा गया कि महिलाओं, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के अस्तित्व संरक्षण व उत्थान के लिए सरकार द्वारा बनाई जा रही योजनायें इन वर्गों में जागरूकता की कमी की वजह से भलीभूत नही हो पा रही हैं। मानवाधिकार एसोसिएशन ने इसे देखते हुए संबंधित लोगों तक उनके हित के कार्यक्रमों व कानूनों की जानकारी उन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। डीवी डिग्री काॅलेज के पास अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को शीट बैल्ट की अनिवार्यता के बाबत भी बताया गया। जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि यह व्यवस्था खुद की हिफाजत की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसलिए लोगों को इसमें अवहेलना की चूंक से बचना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. वकील अहमद ने कहा कि जालौन जनपद में तीन सौ से ज्यादा प्रमुख लोगों और युवाओं को संगठन से जोड़ा जा चुका है जो एक महती उपलब्धि है। उन्होनें कहा कि जिले के पदाधिकारियों की सक्रियता और जुझारू भावना से संगठन का लाभ जनपद के लोगों को कुछ ही दिनों में काफी शिददत के साथ महसूस होगा। मंडल चित्रकूट के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र और मंडल झांसी के उपाध्यक्ष रविंद्र राज सोनी ने भी विचार व्यक्त किये।

Leave a comment