कोंच-उरई। आज ग्राम चमेंड़ के तालाब में नहाने गया एक युवक डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम चमेंड़ में हनुमान मंदिर के पास एक तालाब है। आज सुबह गांव का ही निवासी देशराज (33) पुत्र राजाराम उसमें नहाने के लिये उतरा था और गहरे पानी की ओर जाकर डूब गया। आनन फानन उसे तालाब से निकाल कर सीएचसी कोंच लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमर्ॉअम के लिये भेज दिया है।







Leave a comment