कोंच-उरई। बीती शाम कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरहल में एक महिला नहा रही थी तभी गांव के ही एक अधेड़ ने बुरी नीयत से उसे दबोच लिया। महिला के चिल्लाने पर गांव के लोग आ गये और उसको दबोच लिया। मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक कैलिया थाना क्षेत्र के गांव बरहल में बीती शाम एक विवाहित महिला अपने घर में नहा रही थी तभी गांव का ही एक अधेड़ कढोरे (45) पुत्र मनसुख उसके घर में घुस गया और महिला को दबोच लिया। इस अप्रत्याशित हमले से बौखलाई महिला ने बचाव के लिये चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुन कर गांव बाले दौड़ पड़े और उक्त अधेड़ को दबोच कर पहले तो उसकी ठुकाई की फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने भादंवि की धारा 354, 504 में उसका चालान कर दिया है।

Leave a comment