उरई। सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा शिक्षामित्रों के सहायक अध्यापक पद पर समायोजन को निरस्त करने के आदेश के साथ ही शुरू हुआ शिक्षा मित्रों का आंदोलन आज पांचवेें दिन भी जारी रहा।

जिला बेसिक अधिकारी कार्यालय उरई पर आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले एकत्रित हुए जिले भर के शिक्षामित्रों आज पांचवें दिन मौन जुलूस निकाला जो शहीद भगत सिंह चैराहे होते हुए अंबेडकर चैराहे पर पहुंचा जहां अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जुलूस समाप्त हो गया। उन्होंने मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश सापेक्ष केेंद्र एवं प्रदेश सरकार ने सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया तो वह आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे इसलिए केेंद्र एवं राज्य सरकार संवैधानिक संशोधन कर शिक्षकों का सम्मान सुरक्षित करें। धरना प्रदर्शन में आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत वर्मा तथा रामकृष्ण द्विवेदी, सीमा सिंह, प्रमोद कुमार, अर्चना सिंह, नीता सिंह, बलवान, समरथ, वीरप्रताप, हरपाल, रविंद्र पटेल, आशुतोष पाठक, बेबी, पूजा, प्रिया, शालनी निरंजन सहित कई शिक्षा मित्र मौजूद रहे। उधर समायोजन रद्द होने के चलते आंदोलन कर रहे शिक्षा मित्रों के आंदोलन को कर्मचारी शिक्षक मोर्चा जनपद जालौन ने भी अपना समर्थन दे दिया है। मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह चैहान के नेतृत्व में संगठन की टीम ने शिक्षा मित्रों के आंदोलन स्थल पर जाकर नैतिक समर्थन देते हुए उनकी हौसला अफजाई की। धरना सभा को संबोधित करते हुए अतर सिंह राठौर व प्रवक्ता धर्मेंद्र बबेले ने संयुक्त रूप से कहा कि शिक्षा मित्र व उनके परिवार भुखमरी की कगार पर है। ऐसी विषम संकट की घड़ी में कर्मचारी मोर्चा शिक्षा मित्रों के साथ है। सर्वाेच्च न्यायालय का सम्मान करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से पुरजोर मांग करते हैं कि शिक्षा मित्रों के रोजगार बहाल करने के लिए कानून विशेषज्ञों की राय लेकर कोई रास्ता निकाला जाए। इस मौके पर रियाजुल हक, धर्मेंद्र  बबेले, सुंदर लाल यादव, बीके खरे, राजेंद्र नाथ शुक्ला, आदित्य मिश्रा, राममोहन निरंजन, त्रिवेणी प्रजापति, रामबालक मिश्रा, राममोहन निरंजन, त्रिवेणी प्रजापति, राजाराम व्यास, सत्यनारायण अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। इसके अलावा प्रा.शि.सं., रा. शैक्षिक महासंघ व एससी एसटी संघ ने भी शिक्षा मित्रों को अपना समर्थन दिया है।

 

 

Leave a comment